फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   three months electricity and water bill issued to customers

जलशक्ति विभाग की लापरवाही से उपभोक्ताओं परेशान

Tue, 20 Apr 2021 07:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
three months electricity and water bill issued to customers
चंबा। जिला मुख्यालय में जलशक्ति विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। पेयजल और सीवरेज के तीन-तीन माह के बिलों को एक साथ उपभोक्ताओं को थमा दिया गया है। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी भारद्वाज, प्रवक्ता सत्या प्रसाद और महासचिव सुरेश कश्मीरी ने जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं को तीन-तीन माह के बिलों को एक साथ भेज कर परेशान कर रहा है। कई उपभोक्ता तीन माह का एक साथ भारी-भरकम बिलों का भुगतान करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

वे विभाग से आग्रह भी कर चुके हैं कि उन्हें प्रतिमाह के हिसाब से बिल दिए जाएं। कहा कि जलशक्ति विभाग की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनवरी से मार्च के तीन माह के भुगतान की अंतिम तारीख 15 अप्रैल घोषित कर दी। जबकि, 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस का सार्वजनिक अवकाश रहता है।
विज्ञापन

हैरत की बात है कि कुछ उपभोक्ता जब 16 अप्रैल को बिल का भुगतान करने के लिए पहुंचे तो उनसे 41 रुपये जुर्माने के रूप में भी वसूल किए गए, जो अनुचित है। ऐसे में चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने जनहित में विभाग के आला अधिकारियों के संज्ञान में इस लापरवाही को उजागर करते हुए आग्रह किया है कि नाजायज तरीके से वसूला गया जुर्माना उपभोक्ताओं के अगले बिल के भुगतान में समायोजित करके उन्हें राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed