फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three houses in Mughal landslide

मुगला में भूस्खलन की जद में तीन मकान

Mon, 17 May 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Three houses in Mughal landslide
चंबा। शहर के समीप लगते मोहल्ला मुगला में तीन मकानों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा गया है। इसके चलते मकान मालिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उनके घर के साथ आम रास्ता है। यहां पिछले एक साल से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। बरसात में काफी ज्यादा खतरा बन जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बारे में वे नगर परिषद को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे लोगों में रोष है।
रमेश कुुमार, सुरेंद्र सिंह और देवी चंद का कहना है कि उनके घर के साथ ही आम रास्ता है। बताया कि रास्ते की निचली ओर भूस्खलन का क्रम जारी है। इससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में वे कई बार नगर परिषद से शिकायत कर चुके हैं और मकानों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग कर चुके हैं लेकिन, आज दिन तक महज आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि रास्ते के समीप कंटीले तार लगाए जाएं। इसके साथ ही यहां पर सुरक्षा प्रबंध भी मजबूत किए जाएं। वार्ड पार्षद अंजू कुमारी ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि जल्द इसके बारे में प्रशासन को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed