{"_id":"650f256f3e93f608ff09b1a4","slug":"three-houses-and-cow-sheds-burnt-to-ashes-in-saloni-chamba-news-c-88-1-ssml1006-8231-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी में तीन घर और गोशालाएं राख, मवेशियों को बचाते व्यक्ति झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी में तीन घर और गोशालाएं राख, मवेशियों को बचाते व्यक्ति झुलसा
Sat, 23 Sep 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
भांदल के खनेई गांव में अग्निकांड में जला मकान
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के खनेई गांव में तीन कच्चे घर और तीन गोशालाओं में अचानक आग भड़क गई। गोशाला में बंधे मवेशियों को आग से बचाते हुए कुलदीप सिंह (51) पुत्र राम कृष्ण निवासी खनेई झुलस गया। जिसे नागरिक अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे तीन कच्चे घरों और उसके साथ बनी तीन गोशालाओं में आग लग गई। इससे कच्चे घर और गोशालाएं जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि इन घरों में रहने वाले परिवार और गोशाला में बंधे मवेशी सुरक्षित बच गए। हालांकि मवेशियों को निकालते हुए एक व्यक्ति झुलस गया है।
पुलिस ने बताया कि खनेई गांव निवासी उत्तम सिंह पुत्र तेजू, राजिंद्र सिंह पुत्र तेजू और कुलदीप सिंह पुत्र राम कृष्ण के घरों और गोशालाओं में आग लगने के कारणों का अभी तक तक नहीं लग पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एक व्यक्ति जो मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में झुलस गया था, को किहार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंबा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
उधर, तहसीलदार सलूणी विनोद कुमार टंडन ने बताया कि आग में झुलसे व्यक्ति को प्रशासन की तरफ से 5,000 रुपये की फौरी सहायता दी गई है। आग से हुए नुकसान का राजस्व विभाग की टीम आकलन तैयार कर रही है। उसके आधार पर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।