{"_id":"62eaabb02376240e154f019e","slug":"three-dozen-students-injured-in-rangda-attack-chamba-news-sml417295899","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगड़ों के हमले से तीन दर्जन विद्यार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगड़ों के हमले से तीन दर्जन विद्यार्थी घायल
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। स्कूल से छुट्टी कर परिसर से 400 मीटर की दूरी पर पहुंचे तीन दर्जन विद्यार्थियों पर रंगड़ों ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। घायल विद्यार्थियों में चौथी कक्षा से लेकर जमा एक तक के विद्यार्थी शामिल हैं। विद्यार्थियों के चीखने की आवाजें सुनकर स्कूल स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से विद्यार्थियों को सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। यहां तैनात स्टाफ ने प्राथमिकता के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिल कर उनका उपचार शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक विद्यार्थियों का उपचार चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद 3:00 बजे प्राथमिक और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ से छुट्टी कर विद्यार्थी अपने घरों के लिए निकले। स्कूल से कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर अचानक से रंगड़ों ने उन पर हमला कर दिया। घायल विद्यार्थियों में अंकिता, काजल, आरुषि, सुरेश, आदित्य, कनिका, अर्जुन, शिवानी, सूरज, दीक्षा, अंकिता, आशिक आदि विद्यार्थी शामिल हैं। घायल विद्यार्थियों को निजी और स्टाफ की गाड़ियों के जरिये सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया। स्कूल स्टाफ में सिक्योरटी वोकेशनल शिक्षिका शालू सलारिया, कृषि अध्यापिका राधिका, टीजीटी साइंस रमेश शर्मा, शास्त्री नीटू शर्मा, भाषा अध्यापक वीरेंद्र कुमार इस दौरान बच्चों के साथ मौजूद रहे। केंद्रीय मुख्य शिक्षक रजिंद्र कुमार ने यह जानकारी दी है। सिविल अस्पताल चुवाड़ी के चिकित्सक डीपी सिंह ने बताया कि रंगड़ों के हमले से घायल विद्यार्थियों को चुवाड़ी अस्पताल लाया गया है। सभी बच्चों का उनका उपचार चल रहा है।