{"_id":"66b8ec1cff708d7b16023fbf","slug":"thieves-stole-jcb-battery-in-suhaga-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130826-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुहागा में जेसीबी की बैटरी चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुहागा में जेसीबी की बैटरी चुरा ले गए चोर
Sun, 11 Aug 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-होली मार्ग पर सुहागा नामक स्थान पर खड़ी जेसीबी की बैटरी पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। यह मामला रविवार को दोपहर के समय सामने आया। चालक होली मार्ग पर हुए भूस्खलन के मलबे को हटाने के लिए मशीन लेने आया तो यह स्टार्ट नहीं हो पाई।
चालक ने बैटरी बॉक्स चैक किया तो बैटरी नहीं थी। चालक ने इस बारे में लोक निर्माण विभाग को अवगत करवा दिया है। लोक निर्माण विभाग इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत करने की योजना बना रहा है। जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा रहता है। ऐसे में विभाग की ओर से एक मशीनरी सुहागा के समीप खड़ी की थी, जिससे जैसे ही भूस्खलन हो तो मलबा हटाने के लिए ज्यादा समय न लगे, मगर अज्ञात चोरों ने खड़ी जेसीबी की बैटरी को चुरा लिया। अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम रात के अंधेरे में दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि मशीन की बैटरी चोरी हुई है। कहा कि इस बारे में जल्द ही पुलिस में शिकायत दी जाएगी, जिससे अज्ञात चोरों का पता चल सके।
--