फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Thieves flew cash and jewelry from home

घर से चोरों ने उड़ाई नकदी और गहने

Wed, 17 Feb 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Thieves flew cash and jewelry from home
बनीखेत के मेल में चोरी के बाद घर पर बिखरा सामान। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत मेल के एक घर में चोरों ने नकदी समेत सोने और चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। घटना मंगलवार देर रात की है। बुधवार की सुबह परिवार के सदस्यों ने जब मकान के दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ देखा तो वे दंग रह गए। कमरे के भीतर चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था तो वहीं, अलमारी से चोर बीस हजार की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए थे। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। इसके बाद बनीखेत पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया। बनीखेत चौकी से मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने प्रभावित परिवार के बयान कलमबद्घ करने के साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभावित किशन चंद ने बताया कि वह रात्रि ड्यूटी के चलते घर से बाहर थे। परिवार के सदस्य घर के एक कमरे में सोए हुए थे। परिवार के सदस्यों ने बुधवार सुबह उठकर दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ देखा तो वे हैरान रह गए। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखी बीस हजार की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण भी गायब थे। उन्होंने पंचायत प्रधान प्रकाश चंद को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ने पुलिस चौकी बनीखेत में चोरी की वारदात के बारे में बताया।
जांच करने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि मेल पंचायत में चोरी की वारदात हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दावा किया कि जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed