फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   They were sitting in the car after taking lift, died, gave unforgettable wounds to four families. The accident happened on Dhakog-Tarela road of Bharmour

Chamba News: लिफ्ट लेकर बैठे थे कार में, मिली मौत, चार परिवारों को ताउम्र न भूलने वाले जख्म दे गया भरमौर के ढकोग-तरेला मार्ग पर हुआ हादसा

Tue, 26 Dec 2023 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
They were sitting in the car after taking lift, died, gave unforgettable wounds to four families. The accident happened on Dhakog-Tarela road of Bharmour
चंबा के ढकोग-बन्नी मार्ग पर दुघर्टनाग्रस्त होने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।संवाद
चंबा। भरमौर के ढकोग-तरेला मार्ग पर हुआ हादसा चार परिवारों को गहरे जख्म दे गया। इनमें तीन लोगों को घर जल्दी पहुंचने के लिए कार में लिफ्ट लेना उनकी जिंदगी का अंतिम सफर साबित हुआ। चालक रविंद्र जो कि रिश्तेदार की कार लेकर घर के लिए निकला था, उसका भी यह आखिरी सफर बन गया। मृतक रविंद्र कुमार के गांव तरेला, ओम प्रकाश और घुघर के गांव थल्ला और पवना देवी के गांव सुलो में इस दुखद हादसे की खबर से सन्नाटा ही पसर गया है। दर्दनाक हादसे के बाद मंगलवार को गांव में किसी के घर का चूल्हा नहीं जला। हर किसी को इस बात का मलाल है कि शायद चारों कार में आने के बजाय बस या पैदल ही घर पहुंचते तो वे अपनों के बीच में होते। कुल मिला कर ढकोग कार हादसा तीन परिवारों को ताउम्र न भूलने वाले गहरे जख्म दे गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं चार बजे 25 वर्षीय रविंद्र कुमार ढकोग में कई दिनों से खड़ी अपने रिश्तेदार की कार को लेकर घर के लिए निकले थे। घर लौटते वक्त रास्ते में ही ओम प्रकाश, घूंघर और पवना देवी ने भी गाड़ी में लिफ्ट तो ले ली, लेकिन इनमें किसी को भी इस बात का आभास नहीं रहा कि कुछ ही दूरी पर काल खड़ा है। ढकोग से कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इसमें तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मेहनत-मजदूरी कर परिवारों का भरण-पोषण करते थे। रोजमर्रा की तरह ही वे काम के सिलसिले में घर से निकले थे, लेकिन किसी भी परिवार के सदस्य को ये आभास न रहा कि मंगलवार की सुबह हंसते-हंसते घर से निकले तीनों लोग अब सफेद कफन में लिपटे घर पहुंचेंगे। चारों के परिवारों के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात तीनों शवों के घर पहुंचने पर पूरी पंचायत में चीखों-पुकार मच गई। कुल मिला कर ढकोग हादसा चार परिवारों को कभी न भूलने वाले गहरे जख्म दे गया। ग्रामीण यह तक कहते सुने गए कि शायद घर जल्दी पहुंचने के लिए इन्होंने लिफ्ट न ली होती तो आज वे सही सलामत अपने घरों में होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed