{"_id":"6a2305bf7fa52ca8b702ab02","slug":"there-will-be-no-new-admissions-in-commerce-stream-in-telka-during-the-session-2026-27-chamba-news-c-88-1-cmb1010-185713-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तेलका में सत्र 2026-27 के दौरान नहीं होंगे कॉमर्स विषय में नए प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तेलका में सत्र 2026-27 के दौरान नहीं होंगे कॉमर्स विषय में नए प्रवेश
Fri, 05 Jun 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलका (चंबा)। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी रेशनलाइजेशन संबंधी निर्देशों के बाद राजकीय महाविद्यालय तेलका में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान कॉमर्स विषय में नए प्रवेश नहीं होंगे।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र राणा ने बताया कि इस वर्ष केवल कला संकाय के विद्यार्थियों के प्रवेश किए जाएंगे। कॉमर्स विषय में नए प्रवेश बंद होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। बनीखेत महाविद्यालय में कॉमर्स विषय की कक्षाएं शुरू होने से छात्रों को प्रवेश लेने का विकल्प मिलेगा लेकिन दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यूथ कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र सूर्या, सचिव मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज राजपूत, संजीव कुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार, राहुल, अंकित शर्मा, अजय कुमार, बलवंत सिंह, देशराज कुमार तथा दर्शन कुमार ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि भविष्य में तेलका महाविद्यालय में कॉमर्स संकाय को शुरू किया जाए ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
यूथ कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि तेलका क्षेत्र के अनेक विद्यार्थी कॉमर्स विषय में अध्ययन करना चाहते हैं लेकिन विषय बंद होने के कारण उन्हें अन्य महाविद्यालयों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से विद्यार्थियों के हित में इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। संवाद