{"_id":"64022c52cd45ce9d07016de4","slug":"there-will-be-a-survey-of-the-eligible-people-left-out-in-the-housing-scheme-kuldeep-chamba-news-c-19-1-77911-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना में छूटे पात्र लोगों का होगा सर्वे : कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना में छूटे पात्र लोगों का होगा सर्वे : कुलदीप
Fri, 03 Mar 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा के गरनोटा में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया।संवाद
- फोटो : चंबा के गरनोटा में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया।संवाद
चंबा। ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रदेश सरकार पंचायतीराज संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विशेष अधिमान दे रही है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने यह बात चुवाड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंचायतों को कई प्रकार की शक्तियां प्रदान की गई हैं। इनमें पंचायतों के पास जहां कानून व्यवस्था बनाने की अहम जिम्मेवारी रहती है वहीं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन भी किया जाता है। ग्रामीण विकास विभाग की आवास योजनाओं से छूटे पात्र लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए खंड स्तर पर ग्रामीण विकास विभाग और राजस्व विभाग को संयुक्त तौर पर विशेष सर्वेक्षण शुरू करने के निर्देश जारी किए।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत किए जा रहे कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सिहुंता क्षेत्र में कूड़ा-कचरा निष्पादन संयंत्र स्थापित करने को कहा। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी वाली ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन हाजिरी से संबंधित मामले के समाधान की बात भी कही। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आवास प्लस, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर भी चर्चा की गई । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी ओर से प्रदर्शित किए गए उत्पादों की सराहना की। बैठक में कार्यवाही का संचालन खंड विकास अधिकारी सुभाष अत्री ने किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और खंड विकास अधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष को शॉल टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।