{"_id":"64fdf2c262bd0a0a2b021ea6","slug":"there-should-be-a-cbi-inquiry-into-getting-a-tender-for-a-heli-taxi-khajuria-chamba-news-c-88-1-ssml1006-7189-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हेली टैक्सी को टेंडर मिलने की हो सीबीआई जांच : खजूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हेली टैक्सी को टेंडर मिलने की हो सीबीआई जांच : खजूरिया
Sun, 10 Sep 2023 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा पर आए सर्वज्ञ सर्वहितकारी मंच जिला डोडा के अध्यक्ष जीएस खजूरिया ने आरोप लगाया कि इस बार मात्र एक हेलिकाप्टर से ही श्रद्धालुओं को यात्रा करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हेलिकाप्टर सेवा के लिए एक ही कंपनी को टेंडर मिलने की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
उन्होंने हेली टैक्सी में कांग्रेस नेताओं के भी मिले होने का आरोप लगाया। कहा कि इससे पहले दो कंपनियां यात्रा के दौरान दो हेलिकाप्टरों के जरिये श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करती थी।
कहा कि इस बार श्रद्धालु दो के बजाए चार हेलिकाप्टर की मांग कर रहे थे। किसकी मिलीभगत से एक ही हेलिकाप्टर चलाया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक हेलिकाप्टर चलने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में कांग्रेस नेता इस बात का ढिंढोरा पीट रहे हैं कि सुख की सरकार है, लेकिन सुख की सरकार में मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालु क्यों दुखी हैं। इस बार हेली टैक्सी का किराया भी बढ़ाया गया है। एक से अधिक हेली टैक्सी कंपनियां होतीं तो शायद किराया भी कम होता। कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए सरकार को हेली टैक्सी सेवाएं बढ़ानी चाहिए थीं, लेकिन सरकार ने बढ़ाने के बजाय सेवाएं कम कर दीं। इसको लेकर हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि इसमें सरकार के नेताओं की मिलीभगत है।
विज्ञापन
--