{"_id":"66d1f1d8e18be9f9db0e4f0b","slug":"there-is-not-even-a-bank-let-alone-an-atm-in-the-tourist-destination-khajjiar-chamba-news-c-88-1-cmb1003-132102-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पर्यटन स्थल खज्जियार में बैंक तो दूर एटीएम तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पर्यटन स्थल खज्जियार में बैंक तो दूर एटीएम तक नहीं
Fri, 30 Aug 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 30 Aug 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल खज्जियार में अभी तक बैंक की शाखा और एटीएम की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। इस वजह से स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों को परेशान होना पड़ रहा है।
कई बार सैलानियों के पास कैश खत्म हो जाता है तो उन्हें पैसे निकलवाने के लिए एटीएम की जरूरत पड़ती है। उन्हें खज्जियार में यह सुविधा नहीं मिलती है। ऐसे में 22 किलोमीटर दूर डलहौजी या 27 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ता है। स्थानीय लोग लंबे समय से एटीएम खोलने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर कई बार सरकार और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। पूर्व सरकार ने यहां एटीएम लगाने की घोषणा की थी, लेकिन यह पूरी नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों में अशोक कुमार, जितेंद्र, सूरज कुमार, हंसराज, रवि कुमार, केवल, योगराज, मनीष कुमार और पृथी सिंह ने बताया कि खज्जियार में पर्यटन सीजन अप्रैल से शुरू हो जाता है। यह सितंबर तक जारी रहता है। ऐसे में बाहरी राज्यों से सैकड़ों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। उन्हें इमरजेंसी में एटीएम की सुविधा नहीं मिल पाती है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि खज्जियार में एटीएम खोला जाए।
सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि खज्जियार में बैंक और एटीएम स्थापित करने के लिए प्रयास जारी हैं। जल्द लोगों को सौगात दी जाएगी।
पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। भाजपा की सरकार आते ही इस समस्या का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा।
--