{"_id":"6693fdc24410e69756076943","slug":"there-is-no-public-toilet-in-kihar-bazaar-women-are-getting-worried-chamba-news-c-88-1-cmb1003-129029-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किहार बाजार में नहीं सार्वजनिक शौचालय, महिलाएं हो रहीं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किहार बाजार में नहीं सार्वजनिक शौचालय, महिलाएं हो रहीं परेशान
Sun, 14 Jul 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
किहार (चंबा)। एक तरफ सरकार की ओर से शौचालय के निर्माण के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, दूसरी तरफ किहार बाजार में शौचालय के निर्माण के लिए जमीन का चयन नहीं हो पा रहा है।
हालात यह हैं कि बाजार के समीप जहां खाली जगह मिली, उसे शौचालय के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि यहां दिन भर सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है, मगर आज तक बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके चलते ग्राहकों सहित महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार किहार में बीस से अधिक दुकानें हैं। साथ ही सिविल अस्पताल होने के चलते दिन भर लोगों की आवाजाही रहती है। सार्वजनिक शौचालय के अभाव में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय दुकानदारों में सुमित कुमार, अब्दुल जवार, जोगिंद्र कुमार, आकाश कुमार, रोशन लाल, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार, सुरेश कुमार, नेक सिंह और रोशन लाल ने कहा कि इस बारे में पंचायत प्रतिनिधियों को कई बार अवगत करवाया गया है, मगर आज तक कोई पहल नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर स्थानीय दुकानदारों में काफी रोष है। दुकानदारों ने उपमंडलीय प्रशासन से मांग की है कि किहार बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाएं।
उधर, ग्राम पंचायत किहार की प्रधान रेखा देवी का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। जमीन नहीं मिल पाई है। इस बारे में प्रयास जारी हैं।
--