फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no mobile network coverage for a four-kilometer stretch on the Banikhet-Khairi road.

Chamba News: बनीखेत-खैरी सड़क पर चार किमी तक नहीं मिलता मोबाइल नेटवर्क

Wed, 10 Jun 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
There is no mobile network coverage for a four-kilometer stretch on the Banikhet-Khairi road.
ग्रामीण बोले- पहाड़ियों पर दोनों ओर लगे मोबाइल टावर, फिर भी सिग्नल नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-खैरी सड़क पर नगर पंचायत बनीखेत से सटे बड़ेरु गांव से लेकर ढलोग तक मोबाइल नेटवर्क की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
करीब चार किलोमीटर लंबे इस सड़क खंड पर किसी भी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के सिग्नल उपलब्ध नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों राजकुमार, टेक चंद, मुंशी राम, रमेश कुमार, महिंदर सिंह और मदन लाल ने बताया कि बड़ेरु मोड़ पार करते ही ढलोग तक मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह गायब हो जाता है। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर पहाड़ियों पर मोबाइल टावर लगे हैं लेकिन उनके सिग्नल सड़क तक नहीं पहुंचते। इस कारण यह क्षेत्र नेटवर्क विहीन बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और आसपास के गांवों के लोगों का अपने परिजनों तथा परिचितों से संपर्क टूट जाता है। सबसे बड़ी चिंता आपातकालीन परिस्थितियों को लेकर है। यदि इस मार्ग पर किसी दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति का सामना करना पड़े तो सहायता के लिए संपर्क करने का कोई साधन उपलब्ध नहीं रहता। स्थानीय लोगों ने दूरसंचार कंपनियों और प्रशासन से मांग की है कि सड़क के इस हिस्से में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। जिससे क्षेत्रवासियों और यात्रियों को संचार संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके। उधर, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। समस्या निदान के लिए उचित प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

आपात स्थिति में बढ़ जाता है खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण दुर्घटना, स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल या अन्य किसी संकट की स्थिति में तुरंत मदद के लिए संपर्क करना संभव नहीं हो पाता। लोगों ने संबंधित विभागों से इस समस्या का स्थायी समाधान करने और नेटवर्क कवरेज बढ़ाने की मांग की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed