फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no bus stand in Saluni, buses are standing on the roadside

Chamba News: सलूणी में बस अड्डा नहीं, सड़क किनारे खड़ी हो रही बसें

Fri, 04 Apr 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
There is no bus stand in Saluni, buses are standing on the roadside
सलूणी में बस अड्डा नहीं, सड़क किनारे खड़ी हो रही बसें
विज्ञापन

रोजाना घंटों लगा रहा जाम, यात्रियों को हो रही परेशानी
निगम का तर्क, सलूणी में बस अड्डे के लिए नहीं जगह्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विकास खंड सलूणी में बस अड्डे की दरकार है। हालात ये हैं कि बस अड्डे के अभाव में बसें सड़क किनारे ही खड़ी करनी पड़ रही हैं। इससे रोजाना घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशान होती है। परिवहन निगम का तर्क है कि बस अड्डा बनाने के लिए सलूणी में जगह नहीं है। हालांकि, चंबा से सलूणी के लिए सैकड़ों बसें जाती हैं और सड़क किनारे पार्क की जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं तो कई बार परिवहन निगम को प्रस्ताव सौंप चुके हैं लेकिन समस्या का आज दिन तक समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ओमप्रकाश, राज सिंह, दौलत राम, किशन कुमार, हेम राज, जर्म सिंह आदि का कहना है कि उपमंडल सलूणी में बस अड्डा न होने से मुख्यालय सहित विभिन्न हिस्सों से आने वाली बसें सड़क किनारे खड़ी हो रही हैं। उपमंडल सलूणी विभिन्न पंचायतों का मुख्य केंद्र है। यहां रोजाना सैकड़ों की तादाद में लोग सरकारी और निजी काम के सिलसिले में पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्यालय में बस अड्डा न होने के चलते सुबह और शाम बसों की आवाजाही में बढ़ोतरी के समय से मुख्य मार्ग पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। हर दिन चंबा-सलूणी-संघणी-हिमगिरि, डियूर, किहार सहित अन्य रूटों पर सरकारी और निजी बसों की आवाजाही रहती है लेकिन उपमंडल में बस अड्डा न होने से बसें बीच सड़क में ठहराव कर सवारियों को उतारती हैं। इससे दोनों तरफ से बसों के रुकने पर लंबा जाम लग जाता है। इससे पैदल आवाजाही करने वालों के तेज गति से दौड़ते दोपहिया वाहनों की चपेट में आने की संभावना होती है। वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में है। जैसे ही सलूणी में जगह मिलती है, बस अड्डा बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed