{"_id":"617ec9750d0a86527b15d8c0","slug":"theft-in-three-houses-of-chambi-village-in-one-night-chamba-news-sml3889860158","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबी गांव में एक की रात में तीन मकानों में चोरी की वारदात, सोने व चांदी के आभूषण चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबी गांव में एक की रात में तीन मकानों में चोरी की वारदात, सोने व चांदी के आभूषण चुराए
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। सुदली पंचायत के चंबी गांव में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने तीन मकानों से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान पर हाथ साफ किया है।
यह वारदात शनिवार रात को सामने आई। सुबह सूचना मिलने के बाद बनीखेत पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मकान मालिकों के बयान दर्ज किए। साथ ही भादंसं की धारा 457 और 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने राकेश कुमार, सुनीति देवी और करनैल कुमार के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। राकेश कुमार ने पुलिस में बयान दिया है कि उनके घर से 109 ग्राम सोने के आभूषण और 70 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं।
इसके बाद अज्ञात चोरों ने सुनीति और करनैल कुमार के घर में जाकर सामान बिखेरा। बताया जा रहा है इन दोनों मकानों से चोरों को कोई आभूषण हाथ नहीं लगा है। क्षेत्र में एक ही दिन में तीन मकानों में चोरी का प्रयास होने से हड़कंप मच गया है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। कहा कि आगामी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।