{"_id":"69cea2650f69b9c0c8002e66","slug":"the-youth-broke-the-windows-of-the-vehicles-parked-on-the-roadside-chamba-news-c-88-1-ssml1006-179264-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: युवक ने सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों के तोड़े शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: युवक ने सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों के तोड़े शीशे
Thu, 02 Apr 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर से खड़ामुख मार्ग पर मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगभग एक दर्जन छोटे-बड़े वाहनों के शीशे तोड़ दिए। करीब 10 मोटरसाइकिलों को सड़क पर गिरा दिया।
युवक बुधवार रात करीब 10 बजे भरमौर से पैदल खड़ामुख की ओर निकला और रास्ते में उसने भरमौर से लेकर खड़ामुख के बीच कई स्थानों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि उसने भरमौर, दिनका, चनणी, परोह, फॉगट, आरा, आरडी और लहाल सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के शीशे तोड़े। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भरमौर पुलिस ने युवक का पीछा किया और उसे खड़ामुख से आगे चंबा की ओर हाईवे टनल के समीप पकड़ लिया। इसके बाद युवक को थाना भरमौर लाया गया। युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए युवक के परिजनों को थाना बुलाया और उसे उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने इसकी पुष्टि की है। संवाद