फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The work of extracting wood was again handed over to the contractor who was delaying the work

Chamba News: लेटलतीफी करने वाले ठेकेदार को फिर साैंप दिया लकड़ी निकालने का काम

Tue, 19 Aug 2025 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 19 Aug 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
The work of extracting wood was again handed over to the contractor who was delaying the work
चंबा। जंगलों से इमारती लकड़ी निकालने में लेटलतीफी करने वाले ठेकेदार का वन विकास निगम के मंडलीय प्रबंधक (डीएम) ने टेंडर रद्द किया था। अब उसी ठेकेदार को निगम के निदेशक कार्यालय ने दोबारा कार्य करने की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

भरमौर वन मंडल के अंतर्गत बट वेई जंगल में 2,238 सूखे पेड़ों को काटने का टेंडर 27 मार्च 2023 को ठेकेदार को आवंटित हुआ था। 30 मार्च 2025 तक इस कार्य को पूर्ण करना अनिवार्य था, लेकिन ठेकेदार 50 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं कर पाया। इसके चलते वन विकास निगम ने ठेकेदार का टेंडर रद्द करके रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारी को भेजी। यह कार्य ठेकेदार को 1.49 करोड़ रुपये की धनराशि का टेंडर आवंटित हुआ था। इसके साथ टुंडा मुंडा डीपीएफ में 1,220 सूखे पेड़ों को काटकर कर उसकी लकड़ी डिपो तक पहुंचाने के लिए ठेकेदार को 93.78 लाख रुपये का टेंडर आवंटित हुआ था। इसे भी ठेकेदार समय पर पूरा नहीं कर पाया। साथ ही चुराह के चंदरोल और खैरना जंगल में दो लॉट के टेंडर रद्द किए हैं। अब यह भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि जिस ठेकेदार ने पहले समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया, वह अब कैसे यह कार्य समय पर करेगा।
विज्ञापन


आमतौर पर देखा जाता है कि जब कोई टेंडर रद्द किया जाता है तो उस टेंडर काे दोबारा करवाया जाता है, लेकिन भरमौर वन मंडल में जिस लॉट का टेंडर रद्द किया गया था, उसे ठेकेदार के आवेदन करने पर दोबारा कार्य करने की अनुमति दे दी गई है। यह अनुमति वन विकास निगम के निदेशक कार्यालय से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई टेंडर समाप्त अवधि से पहले रद्द किया जाए तो उसे संबंधित ठेकेदार को दोबारा दिया जा सकता है। समय अवधि समाप्त होने के बाद रद्द होने वाले टेंडर को दोबारा ही करवाया जाता है। नितिन पाटिल, निदेशक, वन विकास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed