{"_id":"6844228a745ea40afa07b9ec","slug":"the-wood-of-mangala-baikabaag-bridge-was-replaced-travel-became-safe-chamba-news-c-88-1-cmb1002-152379-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंगला-बाईकाबाग पुल की लकड़ी बदली, सुरक्षित हुआ सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंगला-बाईकाबाग पुल की लकड़ी बदली, सुरक्षित हुआ सफर
Sun, 08 Jun 2025 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 08 Jun 2025 04:57 AM IST
विज्ञापन
मंगला से बाइकाबाग लकड़ी का पुल जर्जर की फोटो: जागरूक पाठक
लोक निर्माण विभाग ने नहीं सुनी तो पंचायत ने उठाया जिम्मा, जर्जर पुल को करवाया ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। मंगला पंचायत से बाईकाबाग को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल पंचायत ने दुरुस्त कर दिया है। तीन वर्षों से यह पुल जर्जर स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों खासकर स्कूली विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। पुल में बड़े-बड़े छेद हो गए थे, जिनमें पांव तक फंस जाते थे और हर समय हादसे का डर रहता था।
लोक निर्माण विभाग ने बार-बार गुहार के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की तो पंचायत ने खुद ही जिम्मेदारी लेते हुए मरम्मत का काम करवाया। बच्चों को पुल की हालत के चलते खड्ड से होकर जाना पड़ता था, जिससे खतरा बना रहता था। अमर उजाला ने पुल की खराब हालत को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद पंचायत ने बजट मिलते ही इसे ठीक करवा दिया है। पुल की हालत सुधरने पर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पंचायत का आभार जताया है। ग्राम पंचायत मंगला की प्रधान गरीबो देवी ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को खड्ड पर बने लकड़ी के पुल की मरम्मत के लिए बजट का प्रस्ताव सौंपा था। बजट मिलने के बाद पुल को दुरुस्त करवाया गया है।
रिंपी ठाकुर।