{"_id":"6ace7b6d8e9ca529e802d694","slug":"the-womens-team-from-the-mbbs-batch-of-2024-won-the-cricket-tournament-chamba-news-c-88-1-ssml1006-199830-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एमबीबीएस 2024 के बैच की महिला टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एमबीबीएस 2024 के बैच की महिला टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में बैच 2022 बनाम बैच 2024 के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। 2022 बैच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 107 रन बनाए। इसमें दिव्या ने 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैच 2024 की टीम ने अपनी खिलाड़ी अंकिता के 39 रन, रिया के 19 और सौम्या ठाकुर के नाबाद 36 रन की बदौलत मैच जीत लिया।
पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला तुषार बनाम निखिल पठानिया इलेवन टीम के बीच में खेला गया। निखिल पठानिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए। इसमें आयुष वर्मा ने 53 रन का योगदान दिया। तुषार की टीम 111 रन बनाकर ही ढेर हो गई। निखिल पठानिया की टीम ने छह रन से फाइनल मैच जीत लिया। यह जानकारी प्राचार्य डॉ पंकज गुप्ता ने दी।
प्रवीण कुमार