फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The wife and son of the accused were questioned in the case of the missing girl.

Chamba News: लापता युवती के मामले में आरोपी की पत्नी और बेटे से की पूछताछ

Wed, 24 Dec 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The wife and son of the accused were questioned in the case of the missing girl.
चंबा। बालू से तीन महीने से लापता सलूणी की युवती की तलाश करने के लिए पुलिस ने आरोपी शिक्षक के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की पत्नी से वन विभाग के रेस्ट हाउस में काफी देर पूछताछ। वहीं, पढ़ाई के लिए हमीरपुर गए आरोपी के बेटे को भी बुलाकर सवाल पूछे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, पुलिस इस मामले में लापता युवती की सहेलियों से भी पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा आरोपी के ससुराल वालों से भी इस मामले में पूछताछ की गई है। आरोपी ने अब तक की पूछताछ में पुलिस को यही बताया है कि उसने युवती को नूरपुर तक छोड़ा था, उसके बाद वह कहां गई, उसे कोई जानकारी है। हालांकि, पुलिस आरोपी की उन सभी लोकेशनों पर अपनी युवती की तलाश कर चुकी है, जहां पर लापता होने के बाद आरोपी और युवती के फोन की लोकेशन मिली थी। इतना ही नहीं, गोताखोर की मदद से चमेरा जलाशय की गहराई में भी युवती को तलाशा जा चुका है। इसमें भी कोई कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस मामले में अब पुलिस आरोपी के किसी अन्य करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि इसको लेकर किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। एसपी विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है। युवती को जल्द ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed