{"_id":"6a11e0b96bd1a315490c59c5","slug":"the-voting-process-was-explained-to-the-employees-through-a-rehearsal-chamba-news-c-88-1-cmb1002-184327-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कर्मचारियों को पूर्वाभ्यास से समझाई मतदान की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कर्मचारियों को पूर्वाभ्यास से समझाई मतदान की प्रक्रिया
Sat, 23 May 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 23 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में पंचायती राज चुनाव की विस्तृत रिहर्सल में मौजूद अधिकारी-कर्मच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील मुख्यालय सलूणी में पंचायत चुनाव को लेकर द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। तहसील मुख्यालय सलूणी में पंचायत चुनाव को लेकर द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास करवाया गया। इसमें विकास खंड सलूणी के मतदान और पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने किया। उन्होंने कर्मचारियों को पंचायत चुनावों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। रिटर्निंग अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी कंवर सिंह ने कर्मचारियों को निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने का संदेश दिया। पंचायत निरीक्षक दर्शन सिंह ने भी मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नोडल अधिकारी हिंगराज चिराग, प्रशिक्षण अधिकारियों पान चंद और युद्धवीर टंडन ने मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से कर्मचारियों को अवगत करवाया। पहले सत्र में वीडीएमएस एप के संचालन और उपयोग संबंधी जानकारी दी गई। दूसरे सत्र में मतदान पूर्व मतपेटी तैयार करने और मतदान समाप्ति के बाद मतपेटी को सील करने की प्रक्रिया बताई गई। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों की मतदान संबंधी शंकाओं का भी समाधान किया गया। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि आगामी पूर्वाभ्यास 24 मई को सलूणी तहसील मुख्यालय में होगा। इसके बाद मतदान सामग्री वितरित कर पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। संवाद