फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The vehicle that reached Kuran, the fertilizer production center with the garbage of the city, was stopped, there was a dispute

Chamba News: शहर का कूड़ा लेकर खाद उत्पादन केंद्र कुरांह पहुंची गाड़ी को रोका, हुआ विवाद

Thu, 30 Mar 2023 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
The vehicle that reached Kuran, the fertilizer production center with the garbage of the city, was stopped, there was a dispute
चंबा। शहर से कूड़ा-कर्कट लेकर खाद उत्पादन केंद्र कुरांह पहुंची गाड़ी को खाली करने को लेकर विवाद हो गया। मैहला पंचायत के उपप्रधान ने कूड़े से भरी गाड़ी खाद उत्पादन केंद्र पहुंचने पर इसका विरोध करते हुए इसे रुकवा दिया। कहा कि शहर के कूड़े-कर्कट के कारण क्षेत्र में गंदगी फैलने और आने वाले समय में महामारी फैल सकती है। वहीं, क्षेत्र के प्रबुद्धजन स्वामी भुवनेश्वर स्वामी, भुवनेश सिंह कटोच और गागला पंचायत प्रधान लाल हुसैन ने नगर परिषद चंबा के ठेकेदार के मनमाने रवैये के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने का मन बनाया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर से टनों के हिसाब से कूड़ा-कर्कट प्रतिदिन निकलता है। इसे निष्पादन के लिए कुंराह में स्थित खाद उत्पादन केंद्र में कूड़ा छांट कर भिजवाया जाता है। भुवनेश्वर स्वामी, भुवेनश सिंह कटोच और लाल हुसैन ने बताया कि नगर परिषद चंबा की ओर से मनमानी करते हुए शहर से निकलने वाले कूड़े-कर्कट को भी कुरांह में ठिकाने लगाया जा रहा है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि कुरांह में खाली पड़ी जमीन पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े-कर्कट में सड़ी-गली सब्जियों के अलावा पॉलिथीन, प्लास्टिक, शीशे की बोतलें, गृह निर्माण सामग्री भी शामिल रहती है। इतना ही नहीं, रावी नदी के किनारे भी कई मर्तबा अंधेरे में कूड़ा ठिकाने लगा दिया जाता है। इससे रावी नदी भी दूषित हो रही है। कहा कि रात के अंधेरे में आग लगाकर भी कूड़े-कर्कट को जलाकर ठिकाने लगाया जा रहा था। इसका ग्रामीणों की ओर से जमकर विरोध किया गया। इसी क्रम में वीरवार को पुन: एक बार फिर से कूड़े-कर्कट से भरी गाड़ी कुरांह पहुंची। जिसे खाली करने से कुरांह में तैनात महिला कर्मचारियों ने खाली करने से मना कर दिया। इसकी भनक लगने पर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद कुरांह स्थित खाद उत्पादन परिसर के बाहर गाड़ी खड़ी कर दी गई। बहरहाल, अब इस बारे में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाने का मन बनाया है। मैहला पंचायत के उपप्रधान भुवनेश सिंह कटोच ने बताया कि सूचना मिलने पर कुरांह खाद उत्पादन पहुंच कर उन्होंने सोशल मीडिया पर कूड़े से भरी गाड़ी को लाइव कर दिया। इसके बाद विरोध होने पर कूड़े की गाड़ी कुरांह परिसर के बाहर खड़ी कर दी गई है। बहरहाल, अब इस बारे जल्द पुलिस में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed