Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The vehicle carrying garbage from Chamba city reached Kuranh, people sent it back

Chamba News: चंबा शहर का कचरा लेकर कुरांह पहुंची गाड़ी, लोगों ने वापस भेजी

Sat, 26 Apr 2025 08:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Apr 2025 08:02 AM IST
विज्ञापन
The vehicle carrying garbage from Chamba city reached Kuranh, people sent it back
चंबा। कुरांह गांव में नगर परिषद चंबा की कचरा गाड़ी को लेकर उस समय आक्रोश का माहौल बन गया, जब गाड़ी शहर का कचरा लेकर गांव में स्थित कूड़ा संयंत्र की ओर बढ़ी। इस बार ग्रामीण पहले से सतर्क थे। जैसे ही कचरा गाड़ी गांव की सीमा पर पहुंची, ग्रामीणों ने गाड़ी को रोककर उसे वापस भेज दिया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगली बार यहां कचरा लाने की कोशिश की तो वे सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार नगर परिषद से अनुरोध कर चुके हैं कि उन्हें कचरे का ढेर न थोपें, लेकिन उनकी अपीलों को नजरअंदाज किया जा रहा है। पिछले महीने जब कचरे में आग लगी थी, तब पूरे गांव में जहरीला धुआं फैल गया था। इससे गांववासियों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों पर इस आग का सबसे ज्यादा असर हुआ था। गांववासियों ने कहा कि अब वे इस स्थिति को फिर से नहीं सहेंगे। ग्रामीणों में उत्तम सिंह, प्रीतम चंद, नरेंद्र कुमार और निर्मल कुमार ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से शहर का कचरा झेलते आ रहे हैं, लेकिन अब उनका धैर्य जवाब दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव के युवाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है और इस बार चेतावनी दी है कि अगर कचरा लाने की कोशिश की गई, तो वे जिला मुख्यालय तक मार्च करेंगे। उनका कहना है कि हमारा गांव कचरे का डंपिंग साइट नहीं है, हमें मजबूर न किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद आखिर कब तक गांव को कचरे का ठिकाना समझती रहेगी। कचरे की समस्या का समाधान खुद नगर परिषद को करना चाहिए, न कि उसका बोझ गांव पर डाला जाना चाहिए।

उधर, नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि अब कुंराह में कचरा नहीं जाएगा। कचरे की गाड़ी को लेकर गए कर्मचारियों को तलब कर उनसे जवाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed