फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The truck carrying urea fertilizer was emptied in just an hour and a half.

Chamba News: डेढ़ घंटे में ही खाली हो गया यूरिया खाद लेकर पहुंचा ट्रक

Fri, 10 Jul 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The truck carrying urea fertilizer was emptied in just an hour and a half.
घंटों इंतजार करने के बाद भी किसान और डिपोधारक निराश होकर खाली हाथ लौटे
विज्ञापन

उपमंडल में यूरिया खाद की भारी किल्लत ने बढ़ाई हजारों किसानों की चिंता
छह महीने में यूरिया के 10 हजार बैग की मांग के मुकाबले पहुंचे सिर्फ 1900 बैग
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल में यूरिया खाद की भारी किल्लत ने हजारों किसानों की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को यूरिया खाद लेकर स्टोर में पहुंचा एक ट्रक महज डेढ़ घंटे के भीतर ही खाली हो गया जबकि बड़ी संख्या में किसान और डिपो होल्डर घंटों इंतजार करने के बावजूद खाली हाथ लौटे।
सलूणी स्थित हिमफेड स्टोर से उपमंडल के सैकड़ों किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध करवाई जाती है। खरीफ सीजन के दौरान क्षेत्र में करीब 10 हजार बैग यूरिया की आवश्यकता रहती है। जनवरी 2026 से अब तक स्टोर में केवल 1900 बैग ही पहुंचे हैं। यानी कुल आवश्यकता का 20 प्रतिशत भी उपलब्ध नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को कम एलोकेशन मिलने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। बीच-बीच में थोड़ी मात्रा में यूरिया खाद पहुंचती है लेकिन मांग अधिक होने के कारण कुछ ही घंटों में पूरा स्टॉक खत्म हो जाता है। नतीजतन, अधिकांश किसानों को बिना खाद लिए लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

किसान संत राम, मीर चंद, मनोज कुमार, नर सिंह, महिंदर, संजू, चैन लाल, हेमराज, संजू जगी, रत्न चंद, बुधिया राम और नरेंद्र सिंह सहित अन्य किसानों ने बताया कि इस समय मक्की की फसल तेजी से बढ़ रही है और यही यूरिया डालने का सबसे उपयुक्त समय होता है। समय पर खाद नहीं मिलने से फसल की बढ़वार प्रभावित हो रही है, बाजार में बायो पोटाश और अन्य उर्वरक तो उपलब्ध हैं लेकिन वे काफी महंगे हैं। सरकार सब्सिडी पर यूरिया खाद उपलब्ध करवाती है जिससे किसानों की खेती की लागत कम रहती है। यूरिया की कमी से किसानों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। किसानों ने प्रशासन, उर्वरक मंत्रालय, कृषि विभाग और हिमफेड प्रबंधन से मांग की है कि सलूणी स्थित हिमफेड स्टोर में किसानों की जरूरत के अनुसार तत्काल पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हर माह यूरिया खाद की मांग भेजी जा रही है। पीछे से पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है। सलूणी क्षेत्र के लिए 10 हजार बैग की मांग भेजी थी। जनवरी से अब तक केवल 1900 बैग ही मिले हैं। केंद्र से हिमाचल और सलूणी के हिमफेड स्टोर के लिए यूरिया की आपूर्ति होगी, इसे वितरित कर दिया जाएगा। - संजय कुमार, इंचार्ज, हिमफेड स्टोर सलूणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed