{"_id":"625af7834206bf4f0072990b","slug":"the-tourist-city-of-dalhousie-is-buzzing-with-tourists-chamba-news-sml4058966195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन नगरी डलहौजी पर्यटकों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन नगरी डलहौजी पर्यटकों से गुलजार
विज्ञापन
पर्यटन स्थल डलहौजी में चहलकदमी करते पर्यटक।
- फोटो : Chamba
डलहौजी (चंबा)। पर्यटनस्थल डलहौजी वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हो गया है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों से पर्यटक सपरिवार डलहौजी की वादियों में घूमने का लुत्फ उठा रहे हैं। यहां स्थित होटलों में वीकेंड पर 80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पहुंच गई है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से रविवार को अतिरिक्त पुलिस जवान विभिन्न रास्तों पर यातायात व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभालेंगे।
कोरोना महामारी के दो वर्ष बाद अब पर्यटन स्थल डलहौजी में पर्यटन सीजन अच्छा जाने की होटल कारोबारियों को उम्मीद है। बाहरी राज्यों से वीकेंड पर पर्यटकों का आना जारी है। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद डलहौजी में ठंडे मौसम का पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया। मैदानी राज्यों से डलहौजी पहुंचे पर्यटक बाथरी के रॉक गार्डन, पंचपूला, खज्जियार, लक्कड़ मंडी और डैनकुंड में परिवार सहित घूमने पहुंचे। पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को चकाचक रखने के लिए पुलिस विभाग ने विशेष प्लान तैयार किया है। यातायात पुलिस के 30 जवान पहले ही डल्हौजी में अलग-अलग जगह अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने पर पुलिस विभाग की ओर से दस अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।
होटल कारोबारियों कमलेश कुमार और अमन महेंद्रू ने कहा कि इस बार सीजन अच्छा रहने की उम्मीद है।
होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करण मोंगा ने बताया कि वीकेंड पर डलहौजी के होटलों में 80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि पर्यटकों को ट्रैफिक जाम संबंधी समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए यातायात पुलिस के अतिरिक्त जवान रविवार को मोर्चा संभालेंगे।