{"_id":"686ba8488db5e9dafc0435b1","slug":"the-thief-stole-the-gold-earrings-from-the-patients-bed-chamba-news-c-88-1-cmb1003-155051-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शतरंज में श्रेया और पुष्कर सिंह रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शतरंज में श्रेया और पुष्कर सिंह रहे अव्वल
विज्ञापन
शतरंज में श्रेया और पुष्कर सिंह रहे अव्वल
जिला शतरंज संघ ने किया चैंपियनशिप का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा शतरंज संघ की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चंबा में जिला एवं चयन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से 68 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ओपन श्रेणी (पुरुष एवं महिलाओं) में 54 जबकि महिला श्रेणी में 14 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महिला श्रेणी में श्रेया ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया जबकि अदिति राजपूत और कियारा जोशी ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। ओपन श्रेणी में पुष्कर सिंह बिजलवान ने चैंपियनशिप जीतकर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। शिवम ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि सक्षम सहगल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन दोनों श्रेणियों के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश स्टेट लेवल ओपन चेस चैंपियनशिप में जिला चंबा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनकी एंट्री फीस संघ की आरे से वहन की जाएगी। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष डॉ. संजीव सूरी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह चैंपियनशिप जिले में शतरंज के प्रति उत्साह और प्रतिभाओं के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. संजीव सूरी ने बताया कि इस वर्ष चंबा जिला राज्य स्तरीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा, जो अगस्त के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। इस मौके पर चंदन सहगल, जितेश शर्मा, मनिंदर सिंह, चंदन चौणा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।