{"_id":"6aa18e04309fdcf79b02f055","slug":"ticket-number-675-declared-the-winner-in-the-third-week-of-the-red-cross-lucky-draw-chamba-news-c-88-1-ssml1006-196121-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ के तीसरे सप्ताह में टिकट नंबर 675 विजेता घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ के तीसरे सप्ताह में टिकट नंबर 675 विजेता घोषित
Wed, 09 Sep 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी से यात्रा करने का मिलेगा अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान आयोजित रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ के तीसरे सप्ताह के लिए कृष्ण चंद पुत्र जिद्दी गांव धुआं डाकघर सियूर को विजेता घोषित किया गया है। विजेता को भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी के माध्यम से यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
एसडीएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त से 19 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। यात्रा अवधि के दौरान प्रत्येक सप्ताह रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा। प्रत्येक सप्ताह लक्की ड्रॉ के माध्यम से चयनित विजेता को भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी से यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। टिकट की कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई है। इच्छुक श्रद्धालु एवं आमजन लक्की ड्रॉ की टिकट उपमंडल अधिकारी कार्यालय भरमौर तथा तहसील कार्यालय होली से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त टिकट खरीदने की सुविधा क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भी उपलब्ध करवाई गई है।
--