{"_id":"5897525e4f1c1bf340e82c91","slug":"the-teeth-at-the-hand-of-the-woman-by-a-calf","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में बछड़े ने महिला के हाथ पर गड़ा दिए दांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में बछड़े ने महिला के हाथ पर गड़ा दिए दांत
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Sun, 05 Feb 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाय को नेवले के काटने के बाद उससे जन्मे दूधमुंहे बछडे़े ने महिला के हाथ पर दांत गढ़ा दिए। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
शहर के वार्ड एक की महिला को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया गया। लोगों में आशंका घर गई है कि कहीं रैबीज तो नहीं है। अब जिन लोगों ने गाय का दूध पीया है वे भी सकते में हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ बोला जा सकता है। रविवार को गौशाला में बछड़े ने लोगों पर हमला बोल दिया। एक महिला के हाथ पर दांत गढ़ा दिए। अन्य लोगों को भी काटने की कोशिश की लेकिन वे बच गए।
विज्ञापन
महिला को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। उपचार के दौरान महिला ने बताया कि गाय को कुछ समय पहले नेवले ने काट लिया था। गाय तो सामान्य है लेकिन बछड़े ने हमला कर दिया। लोग आशंकित हैं कि कहीं बछड़े में रैबीज के लक्षण तो नहीं। गाय का दूध भी घर-घर दिया जा रहा है। अब दूध पीने वाले लोग भी डरे हुए हैं।
चिकित्सक डॉक्टर हरित ने बताया कि ऐसा मामला आया था। डॉ. हरित ने बताया कि जो लोग गाय के दूध का सेवन उबाल कर करते रहे हैं उन्हें डरने की जरूरत नहीं। मामला जांच होने के बाद ही सामने आएगा।