फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The team will find out the cause of the bus accident by conducting a mechanical investigation

मैकेनिकल जांच कर हादसे का पता लगाएगी टीम

Thu, 14 Oct 2021 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
The team will find out the cause of the bus accident by conducting a mechanical investigation
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर सरेंई के पास सड़क से नीचे लुढ़की बस को वीरवार को निकाल लिया गया है। अब बस की मेकेनिकल जांच कर पता लगाया जाएगा कि सड़क से लुढ़कने के पीछे तकनीकी कारण तो नहीं रहे हैं। बस के सभी कागजात पूरे पाए गए हैं। प्रशासनिक जांच में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा की अगुवाई में तीन सदस्यों की टीम मामले की जांच कर रही है। गौर रहे कि बीते रविवार को चंबा-भरमौर मार्ग पर सरेंई के पास सवारियों से भरी निजी बस सड़क से नीचे लुढ़कने के कारण 43 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद जैसे-तैसे कर घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां पर कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तो कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल कर लिया गया। दुर्घटना के बाद उपायुक्त चंबा की ओर से मामले की प्रशासनिक जांच करने का जिम्मा एसडीएम चंबा को सौंपा है और सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रशासन के सम्मुख प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए। इसी क्रम में एसडीएम चंबा की अगुवाई में एसएचओ चंबा, लोनिवि के मेकेनिकल विंग के एई की टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। वीरवार को निजी बस को दुर्घटनास्थल से निकाल लिया गया। बस की मेकेनिकल जांच होगी। जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि हादसे के पीछे सही कारण क्या रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि का मेकेनिकल विंग लगाएगा हादसे के कारणों का पता
एसडीएम चंबा नवीन तनवर ने कहा कि दुर्घटनास्थल से निजी बस को निकाल लिया गया है। कहा कि लोनिवि के मेकेनिकल विंग के एई अब बस की तकनीकी जांच कर हादसे के पीछे रहे कारणों का पता लगाएंगे। कहा कि बस के समस्त कागजात पूरे पाए गए हैं। कहा कि टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed