फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The teacher risked his life to cross the overflowing drain

Chamba News: जान जोखिम में डालकर शिक्षक ने पार किया उफनता नाला

Mon, 25 Aug 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The teacher risked his life to cross the overflowing drain
चुराह (चंबा)। मूसलाधार बारिश में उफनते नाले-खड्डे और जगह-जगह भूस्खलन के बीच बच्चों की छुट्टी तो घोषित कर दी गई, लेकिन अध्यापकों को स्कूल पहुंचने के आदेश जारी हुए हैं। सोमवार सुबह चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत दियोला में ऐसा ही वाकया सामने आया, जब एक अध्यापक को उफनते भलेड़ नाले को छलांग लगाकर पार करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने इस साहसिक, लेकिन खतरनाक प्रयास का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। जानकारी के अनुसार टिकरीगढ़ निवासी यह अध्यापक सुबह 7:30 बजे घर से करीब आठ से 10 किलोमीटर पैदल सफर कर स्कूल के लिए निकला था। जसौरगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचने के लिए उसे भलेड़ नाला पार करना पड़ा। नाले का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ा हुआ था और कोई दूसरा विकल्प नहीं था। मजबूरी में उसने छलांग लगाकर नाला पार किया और किसी तरह स्कूल पहुंचा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि अगर अध्यापक नाले के तेज बहाव में बह जाता या कोई अनहोनी हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता? लोगों का सवाल यह भी है कि जब बच्चों के लिए छुट्टी घोषित है तो अध्यापकों को क्यों स्कूल बुलाया जा रहा है। वहीं, अध्यापक की हिम्मत और जिम्मेदारी की सभी सराहना कर रहे हैं, लेकिन साथ ही प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed