फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The talent of young children blossomed through colors and melodies.

Chamba News: रंगों और सुरों से निखरी नौनिहालों की प्रतिभा

Mon, 12 Oct 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The talent of young children blossomed through colors and melodies.
सुंडला में सजा रंगोत्सव, छह विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

विजेता सम्मानित, कला के जरिये सीखने और लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। कहीं रंगोली में रंगों की सजावट तो कहीं चित्रकला और कोलाज में बच्चों की कल्पनाशीलता। लोक नृत्य और लोक गायन से सजे मंच पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के साथ लोक संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की।
शिक्षा खंड सुंडला के खंड स्रोत समन्वयक कार्यालय में आयोजित खंड स्तरीय रंगोत्सव मेले में कक्षा पहली से आठवीं तक के चयनित विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत आयोजित मेले का उद्देश्य कला-समन्वित, अनुभव आधारित और आनंददायी शिक्षा को बढ़ावा देना रहा। कोलाज मेकिंग, रंगोली, लोक नृत्य, लोक गायन, चित्रकला और सुलेख प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण राणा ने मुख्य अतिथि और समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता पवन ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। रंगोत्सव के खंड समन्वयक एवं केंद्रीय मुख्य शिक्षक केसरु राम ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि कार्यक्रम संयोजक छाया कुमारी ने व्यवस्था संभाली। मंच संचालन शिक्षक युद्धवीर टंडन और पवन कुमार ने किया।
प्रवीण राणा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को रटने के बजाय करके सीखने और अपनी प्रतिभा पहचानने का अवसर देते हैं। कला और संस्कृति विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और लोक परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ाती हैं। समापन पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में इतिहास प्रवक्ता अंजु बाला, केंद्रीय मुख्य शिक्षक बालकृष्ण, कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक ललिता कुमारी और कला अध्यापक मोहिंदर सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और केंद्रीय मुख्य शिक्षक उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed