{"_id":"69d1436014c5d969e40119d0","slug":"the-system-was-drenched-in-rain-life-kept-crawling-on-the-roads-chamba-news-c-88-1-ssml1006-179390-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश में भीगी व्यवस्था, सड़कों पर रेंगती रही जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश में भीगी व्यवस्था, सड़कों पर रेंगती रही जिंदगी
Sat, 04 Apr 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा शहर के धड़ोग मोहल्ला के पास सड़क पर लगा ट्रैफिक जाम।संवाद।
धड़ोग से लेकर मिलेनियम गेट तक लगा जाम, चालक और राहगीर हुए परेशान
शहर में चरमराई यातायात व्यवस्था, जाम में फंसने से भीगते रहे वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में बारिश के दौरान यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शनिवार सुबह 9:30 से 10 बजे तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। धड़ोग मोहल्ला से मिलेनियम गेट तक ट्रैफिक जाम रहा। इसे खुलवाने के लिए एक महिला पुलिस कर्मी ही नजर आई।
इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। खासतौर पर दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। जाम में फंसने के कारण बारिश में वे पूरी तरह से भीग गए।
राहगीरों में जितेंद्र कुमार, संजय शर्मा, करन महाजन, विनोद कुमार, वीर सिंह, रवि कुमार और सूरज ने बताया कि जब भी जिला मुख्यालय में बारिश होती है तो यातायात व्यवस्था भी भीग जाती है। पुलिस कर्मचारी सड़क के बजाय गुमटी में बारिश से बचते नजर आते हैं। लोग वाहनों को सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं। इस कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। पैदल चलने वाले राहगीरों को छाता लेकर वाहनों के बीच से होकर गुजरना मुश्किल हो जाता है। इसलिए पुलिस प्रशासन को समस्या का समाधान करने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है। बारिश के दौरान यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने में जिन कर्मचारियों की जहां ड्यूटी लगी हो, वे वहां ड्यूटी करते नजर आने चाहिए। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जल्द समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
--