{"_id":"6824c9cd0aa2aabe7b0d45c7","slug":"the-sword-of-arrest-hangs-over-panchayat-representatives-and-workers-chamba-news-c-88-1-ssml1006-150424-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
विज्ञापन
चंबा। सवा करोड़ के सेब पौधों की खरीद-फरोख्त के मामले में 15 लोगों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पुलिस ने इस मामले में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पूर्व जिला परिषद सदस्य, पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता और रोजगार सेवक समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ये सभी आरोपी उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत लेकर रिहा चल रहे हैं। उनकी जमानत वीरवार को खत्म हो जाएगी। अब ये सभी आरोपी अपनी जमानत याचिका को आगे बढ़ाने के लिए उच्च न्यायालय में अर्जी देंगे। वहीं पुलिस इस मामले में अब तक की गई जांच की स्टेटस रिपोर्ट को दिखाकर आरोपियों को गिरफ्तार करके रिमांड पर लेने की पैरवी करेगी। अब देखना होगा कि उच्च न्यायालय में आरोपियों की जमानत अवधि बढ़ती है या फिर उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश सुनाए जाते हैं।
आठ आरोपियों की वीरवार को पेशी होगी जबकि सात आरोपियों की अग्रिम जमानत पर 16 मई को फैसला सुनाया जाएगा। चुराह से जहां सभी आरोपी अपनी जमानत अवधि बढ़ाने के लिए शिमला रवाना हो चुके हैं तो वहीं पुलिस की टीम भी अपनी जांच रिपोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट बनाकर उच्च न्यायालय में दिखाने के लिए रवानगी कर चुकी है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में सनवाल पंचायत में मनरेगा के तहत सवा करोड़ रुपये की लागत से 48,000 सेब के पौधे खरीदे गए लेकिन धरातल पर 19,000 पौधे ही रोपे। उन पौधों को भी विभागीय नियमानुसार बगीचों में नहीं लगाया गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार को शिकायत कर दी। प्रशासनिक जांच में खुलासा हुआ कि 19,000 पौधों को लगाकर 48,000 पौधों की खरीद के बिल का भुगतान किया है। इस मामले में कुछ माह पहले पुलिस ने जांच करके 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसमें पंचायत प्रतिनिधि, वेंडर और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।