फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The students of Kumharka School created a ruckus

चम्बा: कुम्हारका स्कूल के विद्यार्थियों ने मचाया धमाल

Sat, 18 Feb 2023 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
The students of Kumharka School created a ruckus
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्हारका में वार्षिक समारोह का शुभाारंभ करते सदर विधायक
विधायक नीरज नैयर ने नवाजे मेधावी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुम्हारका में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर ने की। उन्होंने दीप प्रज्जविलत कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा न केवल अपने भविष्य के प्रति गंभीर हैं अपितु देश और प्रदेश के हित के लिए कार्य करने को तत्पर भी हैं। युवा शक्ति को न केवल नशे से दूर रहना होगा बल्कि विभिन्न सामाजिक सरोकारों को पूर्ण भी करना होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे व्यायाम और खेल गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेते हुए नशे से दूर रहें। उन्होंने समारोह में मेधावी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य परीक्षित शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 11,000 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही उनका निराकरण कर दिया। इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी भारती नैयर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed