{"_id":"6531657784daa229ba051694","slug":"the-strike-will-continue-until-the-demands-are-met-chamba-news-c-88-1-cmb1003-10227-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जब तक मांग पूरी नहीं होगी, जारी रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जब तक मांग पूरी नहीं होगी, जारी रहेगी हड़ताल
Thu, 19 Oct 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा। विभाग के विलय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी जायज मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, यह आंदोलन जारी रहेगा।
यह बात जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी महासंघ की तीसा इकाई के अध्यक्ष राकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी किशोरी लाल और महासचिव प्यार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने से पहले मांगों के बारे में सरकार को अवगत करवा दिया है। अब सरकार ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारी पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। उनकी मांग को लेकर सरकार से हर बार आश्वासन ही मिले हैं। गौरतलब है कि हड़ताली कर्मचारी पंचायती राज विभाग में विलय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।