{"_id":"602808e58ebc3ee92a06fbb6","slug":"the-second-day-of-the-jakaru-festival-in-pangi-is-also-celebrated-chamba-news-sml360874848","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी में जुकारू उत्सव की दूसरे दिन भी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी में जुकारू उत्सव की दूसरे दिन भी धूम
विज्ञापन
जुकारू उत्सव के लिए घर में विशेष पूजा करने लिए तैयार सामग्री।
- फोटो : Chamba
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में जुकारू उत्सव की दूसरे दिन भी धूम रही। क्षेत्र के हर गांव में रोजाना नाच-गाने के साथ लोग अपनी कुल देवियों की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। खास बात यह है कि पांगी की सभी पंचायतों के लोग अपने-अपने गांव में उत्सव को उत्साह के साथ मनाते हैं। जो लोग घाटी से बाहर रह रहे हैं, उन्होंने फोन पर एक-दूसरे को उत्सव की बधाई दी।
पांगीवासियों को हर साल उत्सव को मनाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह उत्सव 13 दिन तक चलता है। सर्दियों में इस उत्सव का महत्व इसलिए भी खास हो जाता है कि इन दिनों भारी बर्फबारी की वजह से घाटी के लोग पांगी में कैद हो जाते हैं। ऐसे में गांव में आपसी भाईचारे और मनोरंजन को लेकर 13 दिन तक त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है।
उत्सव में सभी उम्र और वर्गों के लोग बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। गांव में उत्सव के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा भी निकाली जाती हैं। पुजारी सुभाष, भूरि, केवल, चेत राम और कंठ ने बताया कि जुकारू उत्सव का पांगीवासियों के लिए काफी महत्व है।