फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The road to the first class rest house is in bad shape

Chamba News: प्रथम श्रेणी विश्राम गृह का रास्ता खस्ताहाल

Mon, 27 May 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
The road to the first class rest house is in bad shape
खज्जियार (चंबा)। कहने को तो खज्जियार में सरकार ने प्रथम श्रेणी विश्राम गृह की व्यवस्था की है, मगर विश्राम गृह का रास्ता खस्ताहाल है।
विज्ञापन

विश्राम गृह तक पहुंचने के लिए पर्यटक ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। हैरानी की बात है कि इस विश्राम गृह में राष्ट्रीय स्तर के नेता और क्लास वन अधिकारियों के रुकने की व्यवस्था है। इतने साल बीत जाने के बाद भी बेहतर रास्ता विश्राम गृह के लिए नहीं बन पाया है।
जानकारी के अनुसार पर्यटन स्थल खज्जियार में करीब चार दशक पहले इस प्रथम श्रेणी विश्राम गृह का निर्माण किया गया था। यह विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग चंबा के अधीन है। विश्राम गृह के लिए जाने वाले रास्ते की मरम्मत आज तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों में कृष शर्मा, अशोक कुमार, चैन लाल, अमर चंद, सुनील कुमार और अशोक कुमार का कहना है कि विश्राम गृह का दर्जा प्रथम श्रेणी का है, मगर यहां तक पहुंचने के लिए बने रास्ते का स्तर निम्न स्तर है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस मार्ग की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग चंबा के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। चुनावों के बाद इसका निरीक्षण किया जाएगा और उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed