फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The road reached Chhatri village, the villagers held the Panchayat representative in high esteem.

Chamba News: छतरी गांव तक पहुंची सड़क, ग्रामीणों ने पलकों पर बिठाए पंचायत प्रतिनिधि

Fri, 26 Dec 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 26 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The road reached Chhatri village, the villagers held the Panchayat representative in high esteem.
तेलका (चंबा)। ग्राम पंचायत करवाल के तहत छतरी सड़क के गांव तक पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्षों से प्रतीक्षित इस सड़क के पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत करवाल के प्रधान सुरेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्रामीण बिंदरो राम, धर्म सिंह, रमेश, चंपा देवी, ठाकरू, रत्न, सीमा सहित अन्य ने खुशी जाहिर की और पंचायत का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंचायत उपप्रधान नीलक कुमार, वार्ड सदस्य राज कुमार, हेम राज तथा ग्रामीण रोजगार सेवक संजय कुमार भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पहुंचने से अब आवागमन आसान होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं तक पहुंच बेहतर हो सकेगी। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed