फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The road did not move ahead of the survey, the patients had to be brought home in the palanquin

सर्वे से आगे नहीं बढ़ी सड़क, पालकी में घर पहुंचाने पड़ रहे मरीज

Fri, 04 Nov 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The road did not move ahead of the survey, the patients had to be brought home in the palanquin
चंबा। जिले की दुर्गेठी और जगत पंचायत के वार्ड फौटा और थोकला के लिए सड़क सर्वे से आगे नहीं बढ़ सकी है। हालात यह हैं कि मरीजों को पालकी में उठाकर घर तक पहुंचाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वे अब नेताओं के आश्वासनों से तंग आ चुके हैं। 2017 के विस चुनाव में यहां से खाली मत पेटियां लौटाई गई थीं। ऐसे में आज तक सड़क न बन पाने से नाराज चल रहे ग्रामीणों ने दोबारा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत फौटा और थोकला वार्ड सड़क से वंचित हैं। सड़क सुविधा के अभाव में दोनों वार्डों के स्कूली बच्चों को छह किमी पैदल सफर तयकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रूहणूकोठी पहुंचना पड़ता है लिहाजा, स्कूल पहुंचने से पहले ही कई बच्चे थक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्रमजीत, अरुणा देवी, किरण कुमार, लेखराज, विपिन कुमार, विनोद कुमार, लेखराज आदि ने बताया कि ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए अपनी जमीन भी विभाग को दी है। कई बार यहां पर विभागीय कर्मचारियों की ओर से सर्वे तक किए गए लेकिन सड़क सर्वे तक ही सीमित रही। इससे क्षेत्र के ग्रामीण आज भी पैदल सफर तय कर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
छह किमी चढ़ाई पार कर घर पहुंचाया मरीज
मेडिकल कॉलेज चंबा से छुट्टी के बाद ग्राम पंचायत दुर्गेठी के वार्ड थोकला निवासी मदन लाल पुत्र महाजन राम को घर पहुंचाना परिजनों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया। आखिरकार रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मदद से पालकी में उठाकर व्यक्ति को छह किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर घर पहुंचाया गया। अपने काम से छुट्टी करके घर लौट रहा व्यक्ति बीते दिनों बुरी तरह से घायल हो गया था और उसकी टांग टूट गई थी। घायलावस्था में व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। उसे अस्पताल से छुुट्टी मिलने के बाद मुख्य सड़क से पालकी से घर तक पहुंचाया गया।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि गिफ्ट डीड करवाने को लेकर पंचायत प्रतिनिधि का योगदान मांगा गया लेकिन अभी तक लोगों ने जमीन नहीं दी है। इसके अलावा सड़क का कुछ हिस्सा वन विभाग के अधीन आता है। वन विभाग के पास एनओसी के लिए आवेदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed