{"_id":"65c7a61732a3fc4f43078a94","slug":"the-residents-of-hated-village-have-been-quenching-their-thirst-as-the-snow-melts-for-eight-days-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118121-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आठ दिन से बर्फ पिघला प्यास बुझा रहे हटेड़ गांव के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आठ दिन से बर्फ पिघला प्यास बुझा रहे हटेड़ गांव के बाशिंदे
Sat, 10 Feb 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चुराह में बर्फबारी के बाद जाम हुई पेयजल लाईन को आग के सहारे सुचारू करते कर्मचारी।संवाद
भरमौर (चंबा)। चौबिया पंचायत के हटेड़ गांव के लोग आठ दिन से बर्फ पिघलाकर काम चला रहे हैं। बर्फबारी के चलते गांव के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन जाम हो गई है।
पेयजल आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जाम पाइपों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। चौबिया पंचायत के हटेड़ वार्ड के पंच मगड़ा राम, अशोक कुमार और सत्य देवी ने बताया कि आठ दिन से गांव में पानी न होने के कारण गांव वासियों को बर्फ पिघलाकर गुजारा करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को मवेशियों को पिलाने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलशक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द पानी की दिक्कत को दूर करने के लिए उचित प्रयास उठाए जाएं। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता विवेक चंदेल ने बताया कि चौबिया के हटेड़ गांव के लिए आ रही लाइन बर्फबारी के कारण स्रोत से जाम हो गई है। इसे बहाल किया जा रहा है।