{"_id":"667310bca2b54734e000fdee","slug":"the-products-and-produce-produced-in-pangi-will-reach-international-level-chamba-news-c-88-1-ssml1004-127421-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा बनाएंगे पांगी में तैयार होने वाले उत्पाद, उपज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा बनाएंगे पांगी में तैयार होने वाले उत्पाद, उपज
Wed, 19 Jun 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों की ओर से तैयार किए जाने वाले उत्पादों और स्थानीय उपज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध होगा।
इसके लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के तहत ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन बचत भवन चंबा, चौरासी मंदिर परिसर के समीप साडा भवन भरमौर, लाइब्रेरी भवन पांगी में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले करवाएगी।
सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र से संबंधित लोगों के तैयार उत्पादों और स्थानीय उपज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन 26 जून को बचत भवन चंबा, 28-29 जून को चौरासी मंदिर परिसर के समीप साडा भवन भरमौर और एक जुलाई को लाइब्रेरी भवन पांगी में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले करवाएगी। बताया कि जनजातीय क्षेत्र के उत्कृष्ट उत्पादों और स्थानीय उपज को विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने सहित ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन के देशभर में स्थापित बिक्री केंद्रों में रखा जाएगा। देश भर में होने वाले राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेलों-उत्सवों में भी फेडरेशन की ओर से बिक्री एवं प्रचार-प्रसार के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों से संबंधित कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, किसानों, महिला मंडलों, युवक मंडलों से मेले में भाग लेने का आग्रह भी किया है।