{"_id":"69234043c8004078f50eb643","slug":"the-price-of-one-egg-reached-rs-9-the-tray-became-costlier-by-rs-20-chamba-news-c-88-1-cmb1003-167343-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक अंडे का दाम पहुंचा नौ रुपये, ट्रे 20 रुपये हुई महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक अंडे का दाम पहुंचा नौ रुपये, ट्रे 20 रुपये हुई महंगी
Sun, 23 Nov 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा। इस बार सर्दियों का मौसम महंगाई लेकर आया है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ने लगी हैं। दालों की कीमतों में इजाफा हो चुका है और अब अंडों के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। एक अंडे का दाम अब नौ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि 30 अंडों की ट्रे की कीमत करीब 240 रुपये हो गई है।
पिछले सप्ताह के मुकाबले ट्रे के दामों में 20 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि एक अंडा अब तीन रुपये महंगा हो गया है। पहले सिंगल अंडे का दाम छह रुपये था, जो अब तीन रुपये बढ़कर नौ रुपये हो गया है। इसके साथ ही अंडों की पेटी के दाम भी बढ़कर करीब 1540 रुपये हो गए हैं। इसके चलते स्थानीय बाजारों में ग्राहक परेशान हैं।
लोग बोले- पौष्टिक आहार महंगा, मुश्किलें बढ़ेंगी
स्थानीय निवासी राज कुमार, शम्मी कुमार, करण कुमार, अमित कुमार, अरुण कुमार और सुनील कुमार ने कहा कि अंडे विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के लिए पौष्टिक आहार में शामिल होते हैं, लेकिन अब इनके बढ़ते दामों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महंगाई के कारण अब परिवारों के लिए इन जरूरी चीजों का सेवन करना भी कठिन हो गया है।
विज्ञापन
टमाटर के दामों में भी बढ़ोतरी
तीन दिन में टमाटर के दामों में भी 20 रुपये का इजाफा हुआ है, जिससे आम जनता को और भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई की मार से लोग इस सर्दी में न केवल अपने घरों का खर्च बढ़ता हुआ देख रहे हैं बल्कि उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। कुल मिलाकर, सर्दी का मौसम जहां एक और खुशियां लाता है, वहीं दूसरी ओर महंगाई ने लोगों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।