{"_id":"6a40058550aeefec120c0e4b","slug":"the-pradhan-declared-i-will-not-sit-on-the-chair-until-the-panchayat-building-is-constructed-chamba-news-c-88-1-cmb1003-188107-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्रधान बोले- जब तक पंचायत भवन नहीं बना, तब तक नहीं बैठेंगे कुर्सी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्रधान बोले- जब तक पंचायत भवन नहीं बना, तब तक नहीं बैठेंगे कुर्सी पर
Sat, 27 Jun 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत ग्राम पंचायत खरल के प्रधान देस राज ने एलान किया है कि जब तक पंचायत भवन नहीं बनेगा, तब तक वे कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।
शनिवार को शपथ समारोह के दौरान उन्होंने यह बात कही। पंचायत के पास अपना भवन नहीं है। लिहाजा, आली स्थित कमरे में ही पंचायत की बैठकें आयोजित होती रही हैं। गांव के अस्सी वर्षीय वरिष्ठ नागरिक शेर सिंह ने बताया कि 1955 बंजार में पंछी राम के घर में पंचायत कार्यालय था। इसके बाद कभी टिकरू और तरेंडनाला में पंचायत कार्यालय चला। 1970 के बाद आली में ही पंचायत कार्यालय चल रहा है। खंड विकास अधिकारी सलूणी कनवर सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि लिखित प्रस्ताव पंचायत प्रतिनिधि दें ताकि आगामी कार्यवाही की जा सके। गौरतलब है कि पंचायत के नाम 12 बीघा जमीन है। बावजूद इसके अभी तक पंचायत को अपना भवन नहीं मिल पाया है। संवाद