फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The pickup fell, split in two, and burst into flames.

Chamba News: पिकअप गिरी, दो टुकड़ों में बंटी, बनीं आग का गोला

Mon, 19 Jan 2026 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Jan 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
The pickup fell, split in two, and burst into flames.
तरवाई में अनियंत्रित हो नाले में धूधू कर जलता पिकअप वाहन। जागरूक पाठक
चुराह (चंबा)। तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर तरवाई के समीप पिकअप दुर्घटना होकर नाले में गिरते ही दो टुकड़ों में बंटकर आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि पिकअप गिरने से पहले उसमें सवार दोनों लोगों ने छलांग लगा दी।
विज्ञापन


हालांकि उन्हें चोटें आईं हैं। घायलों की पहचान सलीम निवासी गांव दुवुआस, डाकघर खुशनगरी, तहसील चुराह और वंशु गांव निवासी छुलाणी, डाकघर खुशनगरी, तहसील चुराह के रूप में हुई है। वाहन खाई में गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने घायलों को उठाकर सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को दाखिल कर लिया गया है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अपने स्तर पर मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पिकअप हादसे में वाहन जल गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed