फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The patient kept writhing in pain, the ambulance kept crawling in the jam

Chamba News: मरीज तड़पता रहा, जाम में रेंगती रही एंबुलेंस

Fri, 08 Aug 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The patient kept writhing in pain, the ambulance kept crawling in the jam
चंबा मिंजर मेले के दौरान मुख्य बाजार के पास लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
चंबा। जरा सोचिए, जब किसी की जान बचाने वाली एंबुलेंस ही ट्रैफिक जाम में रेंगती रह जाए तो मरीज का क्या हाल होगा? बालू से मेडिकल कॉलेज तक के महज पांच किलोमीटर के रास्ते में एंबुलेंस को सवा घंटा लग गया और इस दौरान अस्पताल में गंभीर हालत में मरीज बिपन कुमार निवासी अथेड़ की हालत अपेंडिक्स के कारण बिगड़ती जा रही थी, वह एंबुलेंस की राह देखता रहा।
विज्ञापन

यह चौंकाने वाला मामला शुक्रवार को तब सामने आया जब मरीज को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी। पूर्वाह्न 11:45 बजे बालू से जब एंबुलेंस रवाना हुई तो पुराने पुल के पास ट्रैफिक जाम में फंस गई। वहां से निकली तो भट्टी नाला में जाम लगा हुआ था। 10 मिनट वहां फंसने के बाद भरमौर चौक में ट्रैफिक जाम ने एंबुलेंस के पहिये जाम कर दिए। धड़ोग से लेकर अस्पताल तक हर 50 मीटर की दूरी पर ट्रैफिक जाम नजर आया।
विज्ञापन

दोपहर 1:00 बजे एंबुलेंस अस्पताल पहुंची, तब जाकर मरीज को बैठाकर टांडा के लिए रवाना किया गया। परेशानी की बात यह है कि जब मिंजर मेले में वीआईपी मूवमेंट होता है तो उसी सड़कों पर एकदम चुस्त व्यवस्था दिखती है, लेकिन आम जनता के लिए ऐसी कोई तैयारी नहीं दिख रही। एसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जाम की समस्या को लेकर हमें शिकायतें मिली हैं, जल्द ही समाधान निकाला जाएगा। मगर सवाल ये उठता है कि जब तक समाधान आएगा, तब तक कितने बिपन कुमार और समय पर इलाज से वंचित रहेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed