फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The 'parashooter' became a snarl for politicians

नेताओं के लिए ‘पैराशूटर’ बने गले की फांस

Fri, 16 Sep 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
The 'parashooter' became a snarl for politicians
चंबा। विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट के तलबगारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। इस सूची में जहां पांच और दस साल से लगातार संगठन के लिए कार्य करने वालों के नाम शुमार हैं वहीं, दूसरी ओर कुछ पैराशूटी नेताओं ने भी कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी ठोंक दी है।
विज्ञापन

इन दिनों कांग्रेस से चुनाव लड़ने की चाह रखने वालों से आवेदन मांगें गए हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा में भी पैराशूटी नेता सक्रिय हो गए हैं। ऐसे लोगों ने टिकट हासिल करने के लिए जनसंपर्क अभियान छेड़ रखा है। कुछ कर्मचारी जहां नौकरी छोड़कर टिकट के लिए दावेदारी जता रहे हैं तो कुछ साढ़े चार साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद चुनावी बेला में संगठन की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

चंबा कांग्रेस में भी ऐसी स्थिति बनी हुई है। जहां पिछले कई सालों से नीरज नैयर और करतार सिंह ठाकुर कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर ने भी चुनावी ताल ठोंक दी है। चुराह विधानसभा क्षेत्र में प्रकाश भूटानी और सुरेंद्र भारद्वाज के नाम भी चर्चा में हैं। यहां भी नौकरी छोड़कर चुनावी मैदान में यशवंत खन्ना कूद पड़े हैं। कुल मिलाकर संगठन में रहकर पार्टी को मजबूत प्रदान करने वाले नेताओं पर चुनावी बेला में कूदे पैराशूटी लोग परेशानी का सबब बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर में भाजपा लगा चुकी है जीत की हैट्रिक
चंबा सदर में भाजपा के प्रत्याशी जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। अब चौथी बार कांग्रेस जीत की राह पर लौटना चाहेगी। वर्ष 2017 में पवन नैयर ने भाजपा ज्वाइन की और टिकट भी हासिल किया। कांग्रेस से प्रत्याशी रहे नीरज नैयर को हराकर पहली बार विधायक बने। इससे पहले दो बार कांग्रेस से पवन नैयर ने चुनाव लड़ा है, लेकिन जीत उन्हें भाजपा में ही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed