फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The pagodas of the district echoed with the cheers of Bhole

चम्बा: भोले के जयकारों से गूंज उठे जिले के शिवालय

Sat, 18 Feb 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 Feb 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
The pagodas of the district echoed with the cheers of Bhole
चंबा के शिव मंदिर साहो में महाशिवरात्री के उपलक्ष लगी लोगो की भीड़।संवाद
चंबा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जिले के शिव मंदिरों में भक्तों की सुबह से शाम तक भीड़ उमड़ी रही। लोग सुबह ही भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए थे। शिव मंदिर मुगला, अर्द्धनारीश्वर मंदिर सपड़ी, चंद्रशेखर मंदिर साहो और लक्ष्मीनारायण मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन

मंदिरों की कमेटियों ने मंदिरों को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जहां रंग-बिरंगी लाइटों से सजा रखा था तो वहीं श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए गए थे। चंद्रशेखर मंदिर साहो में जिलेभर से शिव भक्त एशिया के सबसे बड़े स्वयं भू शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंचे। इस मंदिर की मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इसके चलते चंद्रशेखर मंदिर साहो में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वर्ष भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मंदिर में पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

चंबा से साहो की तरफ जाने वाली सरकारी और निजी बसों में तो भीड़ दिखी वहीं सैकड़ों श्रद्धालु अपनी निजी गाड़ियों से भी साहो की तरफ रवाना हुए। सुबह से लेकर शाम तक चंद्रशेखर मंदिर साहो में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में हवन यज्ञ में शिव भक्तों ने आहुति डाली। मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों ने मक्की की फसल का एक हिस्सा शिव चरणों में अर्पित किया। फसल तैयार होने के बाद स्थानीय लोग एक हिस्सा चंद्रशेखर महाराज के लिए उठा लेते हैं। महाशिवरात्रि के दौरान फसल के इस हिस्से को मंदिर में चढ़ाया जाता है। लोगों की मान्यता है कि साहो क्षेत्र में भगवान शंकर की असीम कृपा है। किसानों की फसल कभी बर्बाद नहीं होती। इसके साथ ही मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा शीतला माता मंदिर, परेल, सपड़ी शिव मंदिर, तत्वानी, धड़ोग सहित जिले के सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed