फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The outstanding amount of arrears should be released in one lump sum: Union

एक मुश्त जारी हो एरियर की बकाया राशि : संघ

Wed, 10 Apr 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Apr 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
The outstanding amount of arrears should be released in one lump sum: Union
एक मुश्त जारी हो एरियर की बकाया राशि : संघ
विज्ञापन

बाथरी (चंबा)। हिम आंचल पेंशनर संघ बनीखेत इकाई की बैठक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक जनवरी, 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को एरियर की कुल राशि में से 35 और 25 प्रतिशत पेंशनरों के खाते में पहली अप्रैल से डालने पर सरकार का आभार जताया गया। सदस्यों ने आग्रह किया कि डीए की बकाया तीन किस्तों का भुगतान भी शीघ्र किया जाए। डीए की किस्तों का एरियर भी शीघ्र दिया जाए। पेंशनरों के एरियर की बकाया राशि एक मुश्त जारी की जाए। बताया कि पेंशनरों के लाखों रुपये के मेडिकल बिलों का भुगतान रुका है। कार्यालयों में लंबे समय से पड़े इन बिलों का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से बजट का प्रावधान करें मेडिकल बिलों का भुगतान करने की मांग उठाई है। कहा कि 2016 से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की पेंशन निर्धारण नहीं हुआ है। इसमें कुछ ऐसे केस तो अभी तक विभागाध्यक्ष कार्यालयों में पड़े है और एजी कार्यालय में लंबित हैं। उन्होंने मांग की है कि जिन कर्मचारियों को पेंशन निर्धारण नहीं हुआ है, उन पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। संघ के वरिष्ठ सदस्य बलदेव राम ने छावनी बोर्ड के जंगलों में बेलों से लिपटे वूक्षों की कटिंग के लिए ईओ छावनी बोर्ड से आग्रह किया है। कहा कि बेलों के पेड़ों पर बढ़ने से काफी संख्या में वृक्ष सूख रहे हैं। बैठक में मदन लाल, ओम प्रकाश, जगदीश चंद, प्रीतम सिंह,धनू सिंह, राज कुमार, किशोरी लाल, जगदीश कुमार, उमेश कुमार, शेर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed