{"_id":"689a2410796d5992b00f2f43","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-cold-cough-and-fever-is-increasing-due-to-the-changing-weather-chamba-news-c-88-1-ssml1006-158210-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बदलते मौसम की मार से बढ़ रहे सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बदलते मौसम की मार से बढ़ रहे सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज
Mon, 11 Aug 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर चेकअप करवाने के लिए लगी लोगो की भीड़।संवाद
चंबा। बदलते मौसम की मार से जिले के लोग सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज सहित जिले के विभिन्न अस्पतालों में इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। मेडिकल कॉलेज की मेडिसन और बच्चों की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 40 से 50 मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
वहीं, जिलेभर के अस्पतालों के प्रशासन ने बढ़ती मरीज संख्या को ध्यान में रखते हुए दवाइयों का एडवांस कोटा भी तैयार कर रखा है, ताकि इलाज में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सामान्यत हल्के मरीजों को दवा देकर घर भेजा जा रहा है, जबकि गंभीर स्थिति वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। इन मरीजों के इलाज के लिए वार्ड में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सर्दी, जुकाम और बुखार एक संक्रामक रोग है जो मरीज से मरीज में फैल सकता है। इसलिए संक्रमित मरीजों को वार्ड में अलग रखा जा रहा है ताकि अन्य मरीज इससे प्रभावित न हों। बरसात के मौसम में ऐसे मरीजों की संख्या अधिक होती है, इसलिए खासतौर पर बच्चों के स्वास्थ्य पर अभिभावकों को अधिक ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और लोगों से अपील की है कि वे मौसम बदलने पर अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और आवश्यकतानुसार शीघ्र चिकित्सीय परामर्श लें। डॉ. बिपिन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंबा