फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The municipality could not answer on the increase in house tax: Suresh

Chamba News: पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, स्थायी समाधान मांगा

Wed, 25 Mar 2026 04:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
The municipality could not answer on the increase in house tax: Suresh
भरोड़ी से जालपा माता मंदिर मोड़ तक सफर खतरनाक
विज्ञापन

2019 में भूस्खलन से एक ऑपरेटर की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। भरोड़ी से लेकर जालपा माता मंदिर मोड़ तक आए दिन पहाड़ से भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ से पत्थर गिरते-रहते हैं। इससे कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। कई वाहनों के शीशे टूट चुके हैं। ग्रामीणों ने सदर विधायक और जिला प्रशासन से उस स्थान पर सीमेंट स्प्रे करवाने या अन्य विधि से पहाड़ से गिरने वाले पत्थरों के स्थायी समाधान की मांग की है।

स्थानीय ग्रामीणों सुरेश कुमार, रमेश कुमार, पवन कुमार, अशोक कुमार, अनूप कुमार, केवल कुमार, नीलू, प्रवीण कुमार आदि ने बताया कि रोजाना भरोड़ी से जालपा माता मंदिर के इर्द-गिर्द लोग सुबह और शाम सैर करने के लिए भी आते-जाते हैं। इतना ही नहीं, यहीं से ग्राम पंचायत जटकरी, कोलका, कुपाहड़ा, बख्तपुर, बसोधन, रठियार, मंगला, टपूण, खज्जियार, औड़ा समेत अन्य ग्रामीणों की यहीं से आवाजाही रहती है। वहीं, चंबा-खज्जियार और चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग होने के चलते यहीं से रोजाना सैकड़ों पर्यटक और अन्य वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 15 मई 2019 को चंबा-जोत मार्ग पर भटालवां नाले के पास पहाड़ से भूस्खलन होने के कारण दो एलएनटी मशीनें और एक पिकअप मलबे की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में एक ऑपरेटर की मौत हो गई तो वहीं, पिकअप चालक को गंभीर चोटें लगी थीं। इस प्रकार की दुर्घटना दोबारा न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए इसका स्थायी समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed